Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आरती साह के पति मोती बावू को किया गया गिरफ्तार

 

काठमांडू,पुष ९– प्रहरी ने आरती साह के पति मोती बावु को गिरफ्तार कर लिया है । सर्वोच्च अदालत के आदेश से मोतीबाबू को गिरफ्तार किया गया है । इससे पहले वो उच्च अदालत जनकपुर के आदेश के बाद छुट गया था । मोतीबावु को मंसिर २० गते सर्वोच्च अदालत ने पुनः गिरफ्तार कर जेल में रखने का आदेश दिया था ।
उसी आदेश के कार्यान्वय के लिए मोतीबाबू को जनकपुर प्रहरी ने गिरफ्तार कर लिया गया है । जेठ ७ में पत्नी आरती साह घर में ही मृत अवस्था में मिली थी ।
लेकिन, आरती के मैके पक्ष का कहना है कि आरती की मृत्यु मोतीबावू के मारपीट के कारण हुई है । इसलिए उन्होंने धनुषा के प्रहरी में मोतीबावू और उनके पिता मदनमोहन सुडी के विरुद्ध शिकायत दर्ज की थी । इसी शिकायत के बाद प्रहरी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था । जिला अदालत धनुषा ने दोनों को अनुसन्धान के लिए जेल में रखने का आदेश दिया था । लेकिन बाद में उच्च अदालत ने आदेश दिया था कि दोनों को छोड़ दिया जाए ।
अदालत के उक्त आदेश के बाद आरती के काता पिता दोनों काठमांडू ंके माइतीघर में महीने दिन से ज्यादां धर्ना में बैठे थे । उसी प्रकरण में प्रहरी के अनुसन्धान सन्तोषजनक नहीं रहा है यह कहकर धनुषा के तल्कालीन प्रहरी प्रमुख एसपी विश्व खड्का पर ही कारबाही की मांग की थी ।

यह भी पढें   आज देशभर में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *