Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को होगी

 

काठमांडू,पुष ९– जनता समाजवादी पार्टी (जसपा)के केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को होगी । बैठक बालकुमारी स्थित केन्द्रीय कार्यालय में दोपहर १ बजे होगी ।
अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने राष्ट्रीयसभा सदस्य निर्वाचन की तैयारी के साथ ही समसामयिक राजनीतिक विषयों में चर्चा करने के लिए केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई है ।
केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य राजकिशोर यादव ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीयसभा सदस्य निर्वाचन में गठबन्धन में पार्टी की अवस्था क्या है ? इस विषय के साथ और भी विषयों को तय को किया जाएगा
‘अध्यक्ष वजी , निरन्तर काठमांडू से बाहर ही रह रहे हैं इसलिए नियमित चर्चा नहीं हो पाई है । उन्होंने कहा कि इस बैठक में समसामयिक राजनीतिक विषयों में चर्चा होगी तथा राष्ट्रीयसभा सदस्य निर्वाचन की तैयारी के विषय को भी तय किया जाएगा ।

यह भी पढें   पोखरा लाए गए रसुवा बाढ़ में मृतकों के 102 शव,शवों के प्रबंधन में समस्या

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com