अनुसन्धान के लिए १० दिन और हिरासत में रखा जाएगा रानाभाट
काठमांडू,पुष ९– शनिवार का दिन राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने पर किसी अनजान व्यक्ति ने मकई का डन्ठल फेंक दिया । इस घटना के बाद प्रहरी हरकत में आई और उसने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया । अभी वो हिरासत में है और कास्की प्रहरी का कहना है कि राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने पर मकई का डन्ठल
से आक्रमण करने वाला व्यक्ति को अभी और अनुसन्धान के लिए १० दिन और हिरासत में रखा जाएगा ।
सैँतिस वर्षीय युवा सन्तोष रानाभाट ने गत शनिवार पोखरा अंमरसिंह चौर में हो रहे रास्वपा के आमसभा में सभापति लामिछाने जब बोल रहे थे कि तभी उसने मकई का खोया से प्रहार किया । प्रहरी अभी तक अनुसांन में लगी है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया ? और अब प्रहरी चाहती है कि उसे १० दिन और हिरासत में रखना चाहती है ।
प्रहरी के अनुसार‘ रानाभाट का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है । उसका रिपोर्ट आना बांकी है ।’ प्रहरी ने रानाभाट के परिवार के बारे में बताया कि उनके रिश्तेदारों का कहना है कि राना बीमार है और अभी मानसिक औषधि भी ले रहा है ।’
लमजुङ के राइनास नगरपालिका–८ स्थायी घर का रानाभाट पोखरा में बहुत दिन से रहता आ रहा है ।

