Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शान्तिपूर्ण क्रान्ति जारी हैः प्रधानमन्त्री

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’/फाईल तस्वीर

रामेछाप, ४ जनवरी । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि आज भी देश में शान्तिपूर्ण क्रान्ति जारी है । उनका कहना है कि जनयुद्ध शान्तिपूर्ण राजनीति में रुपान्तरण हो गया है, जिसके चलते क्रान्ति का स्वरुप में भी परिवर्तन आया है ।
रामेछाप जिला स्थित सुनापति गांवपालिका–४ पानीघाट में आयोजित २७वें बेथान वीरता दिवस के अवसर पर नेकपा माओवादी केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पार्टी अध्यक्ष भी रहे प्रचण्ड ने कहा– ‘आज भी हम लोग क्रान्ति में ही हैं । क्रान्ति खत्तम नहीं हुआ है, लेकिन क्रान्ति का स्वरुप परिवर्तन हुआ है ।’ उन्होंने कहा कि माओवादी समाजवादी क्रान्ति की ओर आगे बढ़ी है । उन्होंने आगे कहा– ‘सामाजिक न्याय, सुशासन और समृद्धि को प्राथमिकता में रखकर आगे बढ़ रहे हैं । यह क्रान्ति के लिए शान्तिपूर्ण मोर्चा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *