Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

औषधि व्यवसायी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। नेपाल औषधि व्यवसायी संघ धनुषा जिला शाखा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण तथा पद हस्तानांतरण समारोह बुधवार को जनकपुरधाम उद्योगवाणिज्य संघ के सभाकक्ष में निवर्तमान अध्यक्ष सत्यनारायण साह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी।इस शपथ ग्रहण समारोह के प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि औषधि व्यवसायी समाज का एक प्रतिष्ठित व्यवसाय है।यह व्यवसाय मनुष्य की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। इसलिए दूकानदार अच्छी कंपनी की दवा ग्राहकों को दें। बाजार में नकली ब्रांड की भरमार हो गया है।ऐसी दवा कंपनी तथा विक्रेता पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव ने कहा कि मधेश सरकार दवा विक्रेता की समस्यायों के प्रति गंभीर हैं।नये अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल सहित सभी नये पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में बिधायक रामाशीष यादव, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह,उप मेयर किशोरी साह , पूर्व मेयर बजरंग साह जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के वरीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार साह, राम युवा कमिटी के अध्यक्ष परमेश्वर साह, महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *