Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गायक तथा संगीतकार योगेश वैद्य का निधन

 

काठमांडू, माघ ५– गायक तथा संगीतकार योगेश वैद्य का ७७ वर्ष की उम्र में निधन हो  गया है ।
वैद्य लम्बे समय से मधुमेह रोग से पीडि़त थे । गुरुवार की रात १२ः३० बजे काठमांडू के भ्याली अस्पताल सुन्धारा में उनका निधन हुआ ।
उनका ‘सपना भुलाइ सारा’, ‘मेरो आँशुमा नहाँसे’, ‘नेपाल मेरो उपहार भो’ आदि गीत बहुत ही लोकप्रिय हैं । उनके द्वारा गाए गए नेपाल भाषा के गीत भी लोकप्रिय हैं ।
शुक्रवार को उनकी अन्त्येष्टि पशुपति आर्यघाट में की जाने की जानकारी  उनके पारिवार वालों ने दी है ।
वनस्पतीशास्त्र में एमएससी करने वाले वैद्य ने ३३ वर्ष तक सरकारी सेवा में बिताया था । वें २०६१ साल में सहसचिव पद से सेवा निवृत्त हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed