Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गजेन्द्र स्मृति दिवश के अवसर पर * गजेन्द्र स्मृति अस्पताल रौतहट में गजेन्द्र बाबु को याद किया गया

 

रौतहट । गजेन्द्र स्मृति दिवश के अवसर पर *गजेन्द्र स्मृति अस्पताल* परिसर में एक स्मृति सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर स्व गजेन्द्र बाबु को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । इस अवसर पर गजेन्द्र बाबू सहित मधेशवाद के लिए काम किए सभी स्वर्गीय नेतागण, देश, मधेश, प्रदेश, समानता, अधिकार प्राप्ति और आत्मसम्मान के लिए जान न्यौछावर किए ज्ञात अज्ञात शहीदों को  श्रद्धांजली अर्पित की गई ।
*गजेन्द्र नारायण सिंह स्मृति प्रतिष्ठान* के संस्थापक अध्यक्ष पुर्व मन्त्री अनिल कुमार झा के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में गजेन्द्रवादी नेता अनिल कुमार सिंह, लिला प्रसाद साह, विष्णु नारायण चौधरी, अवधलाल यादव, शिक्षक नेता जयानन्द ठाकुर, विश्वम्भर यादव, वडाध्यक्ष द्वय शेख वहाव एवं हरिशंकर पाण्डेय, वडा सदस्य मीना कुमारी, शेख साबिर, शेख हासीम, विद्यार्थी सलमान खान एवं रोहित साह लगायत के वक्ताओं ने गजेन्द्र बाबु प्रति अपनी अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजली व्यक्त किया और गजेन्द्र बाबु के द्वारा उठाए गये मुद्दों को सम्बोधन कराने के लिए संघर्षरत रहने का प्रतिज्ञा को दोहराया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत्ब2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *