Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में गजेन्द्र नारायण सिंह की 20वीं पुण्य तिथि मनाई गई

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। मधेशी के अधिकार के लिए जीवन पर्यन्त लड़ने वाले गजेन्द्र नारायण सिंह की 22वीं पुण्य तिथि जनकपुरधाम में गजेन्द्र नारायण सिंह अध्ययन केन्द्र धनुषा द्वारा संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी।इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि राम प्रसाद गिरि थे। उन्होंने कहा कि गजेन्द्र वावू अपने जीवन के अंतिम सांस तक मधेशी के समान अधिकार, हिन्दी को संपर्क भाषा बनाने, धोती पोशाक को राष्ट्रीय पहचान बनाने के लिए संघर्ष करते रहे।आज उनके आदर्श को आत्म सात करना हैं। कार्यक्रम में हिन्दी भाषा अभियानी तथा नेपाल बिद्यार्थी मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमन पांडेय ने कहा कि गजेन्द्र नारायण सिंह के विचार को अमल करना होगा।वे व्यक्ति नहीं विचार थे। विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए जनमत पार्टी के केन्द्रीय सचिव ने कहा कि सत्ता लोभ के कारण उनके शिष्य आज उनके मार्ग को छोड़कर अन्य मार्ग की ओर बढ रहे हैं। अपने अध्यक्षीय भाषण में संजय कुमार सिंह ने कहा कि वे गांधी जी के अनुयायी थे।सत्य और अहिंसा पर विश्वास करते थे।सादा जीवन उच्च विचार को अपनाते थे।आज हमें उनके मार्ग पर चलना होगा। कार्यक्रम में ममता चौधरी,दीपक झा, प्रमोद कुमार झा,बालेश्वर ठाकुर हरे राम मंडल विन्द कुमार साह सहित कई लोगों ने विचार रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed