Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीयसभा में नए चेहरे

 

काठमांडू, माघ ११– राष्ट्रीय सभा में गुरुवार को १९ नये सदस्य निर्वाचित हुए हैं । ५१ उम्मीदवारों ने उम्मीदवारी दी थी जिसमें से १९ को चुना गया है । २०८० फागुन २१ गते से एक मनोनीत सहित २० सदस्यों की पदावधि समाप्त होने जा रही है ।
एमाले से एक मनोनीत सहित ९, कांग्रेस के ४, माओवादी के ३, एकीकृत समाजवादी से दो, जसपा एक और स्वतन्त्र एक का पदावधि फागुन २१ से समाप्त हो रहा है । उसी स्थान में गुरुवार कोसी में दो, मधेश में दो, वागमती में चार पद में निर्वाचन हुआ ।
इसी तरह,गण्डकी में तीन, लुम्बिनी में दो, कर्णाली में तीन और सुदूरपश्चिम प्रदेश में तीन पद के लिए चुनाव हुआ है । जिससे हाल सत्ता में रहे गठबन्धन के उम्मीदवार १८ सीट में निर्वाचित हुए हैं एक सीट में प्रतिपक्षी नेकपा (एमाले) निर्वाचित हुए हैं ।
जिसके अनुसार नेपाली कांग्रेस ने १०, नेकपा (माओवादी केन्द्र) ने पाँच, नेकपा (एकीकृत समाजवादी) ने दो तथा जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने एक और नेकपा एमाले ने एक सीट जीता है ।
कोसी प्रदेश में गठबन्धन के दो उम्मीदवार मध्ये एक निर्वाचित हुए हैं । अन्य में कांग्रेस के कृष्ण सिटौला निर्वाचित हुए हैं । महिला में एमाले की रूक्मिणी कोइराला विजयी हुई हैं । उन्होंने सत्ता गठबन्धन की ओर से उम्मीदवार चम्पादेवी कार्की को पराजित किया ।
मधेस से महिला कोटा में जसपा की पूजा चौधरी और अन्य में कांग्रेस के आनन्द ढुंगाना निर्वाचित हुए हैं । वागमती में कांग्रेस से महिला विष्णुदेवी पुडासैनी और अन्य में जीतजंग बस्नेत चुनी गई । माओवादी केन्द्र से अपाङ्गता की ओर से श्रीकृष्ण अधिकारी और दलित की ओर से नेकपा (एकीकृत समाजवादी) घनश्याम रिजाल विजयी हुए ।
गण्डकी प्रदेश से महिला की ओर से माओवादी की मनरूपा शर्मा, अपाङ्गगता और अल्पसंख्यक क्लस्टर में कांग्रेस के पदमबहादुर परियार और अन्य में किरणबाबू श्रेष्ठ निर्वाचित हुए हैं । लुम्बिनी में महिला क्लष्टर में कांग्रेस से विष्णुकुमारी सापकोटा और अन्य से माओवादी के झक्कुप्रसाद सुवेदी निर्वाचित हुए हैं ।
कर्णाली में महिला की ओर से एकीकृत समाजवादी की सावित्री मल्ल, दलित से माओवादी के विष्णुबहादुर विश्वकर्मा और नेपाली कांग्रेस के कृष्णबहादुर रोकाय निर्वाचित हुए । सुदूरपश्चिम में कांग्रेस के बलदेव बोहोरा और नारायणदत्त तथा माओवादी के रेणू चन्द निर्वाचित हुए हैं ।
अब फागुन २१ गते से राष्ट्रीय सभा में दलीय हैसियत में उलटफेर होगा । माओवादी पहला, कांग्रेस दूसरे और एमाले तीसरे स्थान में पहुँचेगा । माओवादी मनोनीत और राष्ट्रीयसभा उपाध्यक्ष सहित १८ सदस्य सहित पहला दल होगा । कांग्रेस १६ सीट सहित दूसरा दल और एमाले १० सीट के साथ तीसरे दल के रुप में आएगा । इसके साथ ही एकीकृत समाजवादी ८ सीट सहित चौथे स्थान पर होगी ।
जसपा ३, लोसपा १, राष्ट्रीय जनमोर्चा १ सदस्य होंगे । एक राष्ट्रपति से मनोनीत वामदेव गौतम हैं ।

यह भी पढें   पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों की छोटी नदियों में अचानक बाढ़ आने की आशंका

राष्ट्रीयसभा का पहला निर्वाचन २०७४ फागुन २४ गते को हुई थी । राष्ट्रीय सभा में पाँच दल का प्रतिनिधित्व था । जिसमें पहला दल एमाले बना । एमाले से २९ सदस्य निर्वाचित हुए थे । दूसरे दल में कांग्रेस से १३ सदस्य निर्वाचित हुए थे ।

नेकपा एमाले से सहकार्य करते हुए तीसरे दल के रुप में माओवादी केन्द्र से १० सदस्य निर्वाचित हुए थे । राष्ट्रीय जनता पार्टी, नेपाल २, संघीय समाजवादी फोरम से २ सदस्य निर्वाचित हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com