Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर पुर्णत: बन्द,कान्तिपुर सहित कई पत्रिका मे आगजनी

 

1कैलास दास, जनकपुर । सर्वदलीय सर्वपक्षीय संघर्ष समिति ने रविवार को जनकपुर बन्द किया है । संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही लाठी भराट लेकर जनकपुर मे प्रदर्शन कर रहे है ।

प्रदर्शन के क्रम में रामानन्द चौक स्थित एक गाडी में आगजनी भी कीया गया है । पुलिस की सक्रियता के कारण रामनन्द चौक पर किसी भी प्रकार का दुर्घटना नही हुआ है । सुबह से जनकपुर के विभिन्न चौक पर टायर बालकर आन्दोलनकारी प्रदर्शन कर रहे है । इधर प्रहरी सुरक्षा भी बढा दी गई है ।

आन्दोलनकारीओं व्दारा मन्त्री निधि के विरुध्द नारावाजी की जारही है , एडिबी आयोजना लागू करो, प्रस्तावित जगह में ही ल्याण्डफिल साइट हो सहित के नारा जुलुस प्रदर्शन कीया जारहा  है ।

उसी प्रकार शनिवार की साम में २२ सर्वदलीय सर्वपक्षीय समिति ने विशाल मशाल जुलुस का प्रदर्शन किया था । जनकपुर के रेल्वे स्टेशन से निकला वह मशाल जुलुस नगर के चारो ओर प्रदर्शन कीया था । मशाल जुलुस में नेकपा माओवादी के मधेश ब्यूरो इन्चार्ज रामचन्द्र झा, रामचन्द्र मण्डल, माओवादी के पूर्व राज्य मन्त्री देवेन्द्र साह, नेकपा एमाले के केन्द्रिय सदस्य श्रीप्रसाद साह, मधेशवादी दल के प्रतिनिधि, नेपाली काँग्रेस काईराला पक्षधर, पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह सहित के प्रमुख व्यक्ति की सहभागीता थी ।

यह भी पढें   भाटभटेनी सुपरस्टोर अब 24 घंटे खुलेंगे

2एशियाली विकास बैंक ने जनकपुर के विकास के लिए एकीकृत सहरी विकास आयोजना अन्तर्गत एक अर्ब ९० करोड रुपैया ऋण सहयोग दीया है । आयोजना सञ्चालन के लिए ल्याण्डफिल्ड साइट विवाद के कारण अभी तक कार्यान्वयन नही हो पाया है । ल्याण्डफिल साइट के लिए धनुषा के फुलगामा में गुठी अधिनस्थ रहे १७ विघा १७ कट्टा १७ धुर जमीन लिज पर लेने के बाद मिटी परीक्षण भी हो चुका था । अधिकांश कार्य होने के बावजुद भी भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री विमलेन्द्र निधि के अडान के कारण एडिबी आयोजना यहाँ से जाने का हल्ला के बाद क्रमबद्ध रुप में यह आन्दोलन होता आ रहा है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

मन्त्री निधि के अनुसार फुलगामा मे चुना गया ल्याण्डफिल साइट के लिए जगह इससे पहले ही गुठी संस्थान से राजर्षि विश्वविद्यालय के लिए लिज मे लिया गया है । निधि पक्ष के अनुसार जनकपुर से करीब एक किलोमिटर दूरी पर रही बेंगाशिवपुर के ५२ विघा जमीन ल्याण्डफिल के लिये उपयुक्त है वही पर क्यो न ल्याण्डफिल साइट हो ।

j-1इधर सर्वदलीय सर्वपक्षीय संघर्ष समिति का कहना है कि प्राविधिक के जाँच के अनुसार यह जगह उपयुक्त नही है । इसलिए ल्याण्डफिल साइट फुलगामा में ही बनना चाहिए । इसी अडान को लेकर जनकपुर में करीब तीन महिना से क्रमबद्ध रुप में आन्दोलन चलता आ रहा है ।

यह भी पढें   महिलाएँ को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए सक्रिय नारी विकास केन्द्र से मनोपरामर्श सेवा देते हुये

आन्दोलनकारी ने कान्तिपुर सहित कइ पत्रिका जलाया

आन्दोलनकारीयाें ने काठमाण्डू से प्रकाशित पत्रिका को जनकपुर के शिव चौक पर जलाया है । कान्तिपुर, नागरिक अन्नपूर्ण पत्रिका जलाया गया है । यह पत्रिका विभेदकारी है । मन्त्री के कहने पर इतनी बडा आन्दोलन हो रहा है लेकिन हमलोगों का समाचार प्रकाशित नही हो रहा है । इसलिए इस पत्रिका को यहाँ से बहिष्कार किया जाए नारा लगाते हुए उन लोगो ने पत्रिका जलायी है ।j-2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com