कांग्रेस संसदीय दल की बैठक आज
काठमांडू, २ फरवरी । सत्ताधारी दल नेपाली कांग्रेस ने आज पार्टी संसदीय दल का बैठक आह्वान किया है । कांग्रेस संसदीय दल के प्रमुख सचेतक रमेश लेखक के अनुसार बैठक अपरान्ह २ बजे के लिए तय है और बैठक संघीय संसदीय भवन में बुलाया गया है ।
आगामी सोमबार से संसद् अधिवेशन शुरु होने जा रहा है । संसद् बैठक के लिए आवश्यक मुद्दा संबंधी विषय को मध्यनजर करते हुए कांग्रेस ने पार्टी संसदीय दल का बैठक रखा है । प्रमुख सचेतक लेखक के अनुसार अधिवेशन में अधिक से अधिक विधेयक प्रस्तुत और उसको पास करने के लिए कांग्रेस की भूमिका होगी ।

