देउवा को दिखते हैं तो प्रचण्ड दिखाई देता है और प्रचण्ड को दिखते हैं तो देउवाः एमाले उप–महासचिव ज्ञावली
सरकार परिवर्तन के लिए विचार–विमर्श जारी है’

पोखरा, ३ फरवरी । नेकपा एमाले के उप–महासचिव प्रदीप ज्ञावली ने दावा किया है कि वर्तमान सरकार परिवर्तन के लिए विचार–विमर्श शुरु की गई है । उनक मानना है कि वर्तमान सरकार के प्रति जनता निराश है, सरकार परिवर्तन आवश्यक हो चुका है, इसीलिए एमाले की ओर से आवश्यक विचार–विमर्श शुरु की गई है । पोखरा में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उन्होंने कहा है कि सरकार परिवर्तन संबंधी बहस सिर्फ एमाले पार्टी की भीतर ही नहीं, अन्य दलों के साथ भी हो रही है ।
उप–महासचिव ज्ञावली ने कहा– ‘अब सरकार परिवर्तन अपरिहार्य है । लेकिन इसके लिए संसदीय की अंक गणीत प्रमुख है । सिर्फ एमाले की चाहत से सरकार परिवर्तन होनेवाला नहीं है, क्योंकि संसद् में एमाले अल्पमत में हैं, अन्य दलों की सहयोग आवश्यक है । इसीलिए अन्य दलों के साथ विचार–विमर्श हो रही है ।’ उन्होंने दावा किया है कि आज देश जिस परिस्थिति में है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है । ज्ञावली का मानना है कि देश आर्थिक रुप में कमजोर है, युवा जमात देश छोड़ रहे हैं, इसके प्रति अब जिम्मेवार बनना होगा ।
उप–महासचिव ज्ञावली ने कहा कि देश की समस्या के प्रति जिम्मेवार राजनीतिक दल अब इकठ्ठा होना चाहिए । उन्होंने कहा– ‘समस्याओं के प्रति जो जिम्मेवार हैं, एजेण्डाबेस होकर हम लोग सहकार्य के पक्ष में हैं । एक सरकार परिवर्तन कर दूसरे सरकार बनाने से समस्या समाधान होनेवाला नहीं है । अब समस्या समाधान के लिए विकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा ।’
नेता ज्ञावली का मानना है कि अब नेपाली कांग्रेस और नेकपा माओवादी बीच कोई भी भिन्नता नहीं है, एक ही जैसा लगता है । उन्होंने कहा– ‘कांग्रेस माओवादीकरण हो गया है या माओवादी कांग्रेसीकरण हो गया है ! इसका भेद नहीं दिख रहा है । शेरबहादुर देउवा को दिखते हैं तो प्रचण्ड दिखाई देता है, प्रचण्ड को दिखते हैं तो देउवा दिखाई देता है ।’ उन्होंने कहा कि इसीतरह यह दो नेता वि.सं. २०५२ साल में ही मिल जाते थे तो १७ हजार लोगों की जान नहीं जाती थी ।

