Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश के मुख्यमन्त्री यादव आज तीसरी बार विश्वास मत ले रहे हैं

 

काठमांडू, फगुन ६ – मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री सरोजकुमार यादव आज विश्वास मत ले रहे हैं ।
माघ ९ गते जनमत पार्टी के दो मन्त्री ने मधेश सरकार छोड़ते हुए विश्वास मत भी वापस  लिया । इसके बाद आज मुख्यमन्त्री यादव एकबार फिर विश्वास मत ले रहे हैं ।
विश्वास का मत लेने के लिए आज दोपहर २ बजे मधेश प्रदेश सभा की बैठक बुलाई जाने की जानकारी प्रदेश सभा सचिवालय के निमित्त सचिव अरुण कुमार झा ने दी है । मुख्यमन्त्री यादव ने रविवार को विश्वास मत लेना है कहकर मधेश प्रदेशसभा सचिवालय को गत गुरुवार को ही पत्र भेज दिया था । जसपा के यादव गत पुस २७ गते मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री नियुक्त हुए थे । मुख्यमन्त्री बनने वाले यादव आज तीसरी बार विश्वास मत लने जा रहा है ।
मधेश में १०७ प्रदेश सभा सदस्यों में से यादव को विश्वास मत पाने के लिए ५४ सदस्यों का समर्थन आवश्यक है । जसपा सहित, नेपाली कांग्रेस, नेकपा माओवादी केन्द्र, लोसपा और एकीकृत समाजवादी के समर्थन के कारण ही वे सहज अवस्था में हैं ।
नेपाली कांग्रेस के २२, जसपा के १८, माओवादी केन्द्र और लोसपा के ९–९ तथा एकीकृत समाजवादी के ७ सांसद हैं । अगर इन सभी ने विश्वास मत दे दिया तो मुख्यमन्त्री के पक्ष में ६५ मत पहुँच जाएगा ।
मधेश में सबसे बड़े दल के रुप में नेकपा एमाले के २३ और जनमत पार्टी के १३ सांसद हैं । राप्रपा, नेपाल समाजवादी पार्टी और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के १÷१ सांसद हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *