आज की जीत के साथ ही नेपाल त्रिकोणात्मक टी–२० आई सिरिज के फाइनल में
काठमांडू, फागुन १९– आज की जीत के साथ ही नेपाल त्रिकोणात्मक टी–२० आई सिरिज के फाइनल में पहुँच गया है । अब नामिबिया और नीदरलैंड में से जो खेल में जीत हासिल करेगा उसके साथ नेपाल फाइनल में खेलेगा । रविवार को नीदरलैंड और नामिबिया के बीच मैच खेला जाएगा । सिरिज में अब केवल एक खेल होना बाकी है । नीदरलैंड ने अपने ३ खेल में २ में जीत हासिल की है और १ में उसे हार मिली है । लेकिन वो ४ अंक के साथ शीर्ष स्थान में है । नीदरलैंड का नेटरनरेट ०.३१० है । नेपाल को ४ खेल में से २ में जीत और २ में हार मिली है । इसके भी ४ अंक है और यह दूसरे स्थान में है । नेपाल का नेटरनरेट ०.२९३ है । नामिबिया ने ३ खेल में से १ में जीत हासिल की है और २ में उसे हार का सामना करना पड़ा है । उसे २ अंक मिले हैं । नामिविया का नेटरनरेट माइनस ०.७०० है ।
इस अवस्था में अगर रविवार को नीदरलैंड जीतती है तो वह सीधे फाइल में प्रवेश करेगी । अगर नामिबिया जीतती है तो नेटरनरेट के द्वारा फैसला किया जाएगा ।
आज (शनिवार) कीर्तिपुर मैदान में नीदरलैंड ने नेपाल को जीत के लिए १२१ रन का लक्ष्य दिया था जिसे नेपाल ने १५.२ ओवर में ४ विकेट खोकर बना लिया । नेपाल की जीत में कप्तान रोहित पौडेल ने ४६, गुल्सन झा ने ३८, कुशल भुर्तेल ने १२ और आसिफ शेख ने ८ रन जोडेÞ ।


