प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और खनाल बीच मुलाकात
काठमांडू, फागुन २३– नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष समेत रहे प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के नेता झलनाथ खनाल के बीच मुलाकात हुई है । आज सुबह ही प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में पहुँचकर करीब ४५ मीनट के इस मुलाकात के बारे में खनाल के सचिवालय ने जानकारी दी है । चर्चा में प्रधानमन्त्री ने एकीकृत समाजवादी के साथ ही मिलकर जाने की बात भी कही थी । जवाब में खनाल ने कहा कि वो वामपन्थी की कार्यगत एकता करके जाने के पक्ष में हैं । खनाल के सचिवालय अनुसार सरकार में सहभागी होकर कैसे आगे बढ़ सकते हैं इस विषय में भी चर्चा हुई । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और नेकपा एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के साथ ही अन्य नेताओं ने मिलकर जाने का प्रस्ताव मंगलवार को अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल से की थी । इतना ही नहीं आज सुबह ही नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा, नेता रमेश लेखक भी अध्यक्ष नेपाल से मिलने उनके निवास पर पहुँचे थे ।

