Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यह गठबंधन चार वर्ष तक चलेगी – ओली

 

काठमांडू, फागुन २५– नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने बताया कि ये सत्ता समीकरण चार वर्ष तक चलेगी । केन्द्रीय कार्यालय च्यासल में शुक्रवार की सुबह हुई सचिवालय की बैठक में ये गठबन्धन चार वर्ष तक टिकने का विश्वास भी दिलाया है ।
‘जटिल परिस्थिति होने की वजह से पार्टी में सलाह नहीं कर पाए । लेकिन हमने जो सफलता पाई है वह बहुत बड़ी सफलता है । ये अध्यक्ष ओली की अध्यक्ष ब्रिफिङ थी । एक पदाधिकारी अनुसार, ओली ने कहा कि नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व में रहे गठबन्धन को तोड़ने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी ।
ओली का कहना था कि नेकपा माओवादी केन्द्र को कांग्रेस के साथ रखने के लिए भी बहुत सी शक्ति लगी थी । हमारे साथ माओवादी का गठबन्धन नहीं रहें इसके लिए भी बहुत सारे शक्ति लगी थी, कुछ तो अभी भी बने हुए है ।
लेकिन ये इन शक्तियों का कोई जोर नहीं चला । ये खुद ही परास्त हो गए । नये गठबन्धन को लेकर अध्यक्ष ओली ने कहा कि ‘अब चाहे कुछ भी हो जाए इस गठबन्धन को हम चार वर्ष तक लेकर जाएंगे, यह गठबंधन चार वर्ष तक चलेगी । इसमें और दलों ने भी अपनी प्रतिबद्धता जताई है ।

यह भी पढें   एमाले के नेता एवं पूर्व सांसद मंगलप्रसाद गुप्ता जी का निधन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *