Tue. Jul 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल को हिन्दू राष्ट्र वनाने के लिए चलाया जाएगा : अभियान

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल को हिन्दू राष्ट्र वनाने के लिए देश व्यापी अभियान चलाया जाएगा। उपयुक्त बातें 17मार्च को नेपाल जनता पार्टी के मधेश प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो नगर स्तरीय सम्मेलन सह पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि नेपाल में 81प्रतिशत हिन्दू है।एक षड्यंत्र के तहत नेपाल को धर्म निरपेक्ष बनाया गया। आज लव जिहाद, विदेशी गैर सरकारी संगठन के माध्यम से धर्मांतरण किया जा रहा है। भारतीय सीमा अवैध मदरसा तथा पहाड़ी भू भागों में चर्च का निर्माण हो रहा है। शत्रुघ्न साह ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सी.ए.ए.लागू कर पाकिस्तान, बंग्लादेश, अफगानिस्तान से आये प्रताड़ित हिन्दू,सिक्ख, ईसाई, पारसी को नागरिकता देने के लिए जो कानून बनाया है वह स्वागत योग्य है। धीरज कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में बिष्णु कुमार पांडेय, वंदना पांडेय, विजय कुमार साह,पवित्री देवी यादव, अजय कुमार यादव सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।इस कार्यक्रम में सौ अधिक लोगो ने विभिन्न पार्टियों को परित्याग कर नेपाल जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। कार्यक्रम संचालन संतोष साह ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *