Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अछाम में ट्रैक्टर दुर्घटना, पाँच लोगों की हुई मृत्यु

 

काठमांडू, चैत १२ – अछाम के मेल्लेख गाँवपालिका में ट्रैक्टर दुर्घटना होने से पाँच लोगों की मृत्यु हो गई है । मेल्लेख–७, नन्देगडा के सुयडी में सोमवार हुए इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हैं ।
मृत्यु होने वालों में मेल्लेख–१ के ५५ वर्षीय रंग धामी, १५ वर्षीय जनक धामी, ४५ वर्षीय प्रेम धामी, ३७ वर्षीय नरबहादुर धामी और २१ वर्षीय जनक धामी हैं । ये जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं प्रहरी निरीक्षक अर्जुन साउद ने जानकारी दी ।
षोडशा से साँफेबगर की ओर आ रही ०१००२ त ४९७९ नम्बर की टै«क्टर सुयडी के नजदीक ही दुर्घटनाग्रस्त हुई है । दुर्घटना में ४२ वर्षीय लालबहादुर धामी, ४० वर्षीय हंस धामी और १५ वर्षीय देवेन्द्र धामी घायल हैं । ये जानकारी प्रहरी निरीक्षक साउद ने दी है । मृतक और घायल एक ही वडा के बासिन्दा हैं । तीनों घायलों को उपचार के लिए बयलपाटा अस्पताल ले जाया गया है ।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् बैठक संपन्न, तीन अहम फैसलों पर लगी मुहर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed