Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

2024 का पहला चंद्रग्रहण आज आइए जानें सूतक लगेगा या नहीं

 

काठमान्डू 25मार्च

 

2024 का पहला चंद्रग्रहण होली के दिन लगने वाला है। चांद इस दिन पृथ्वी की छाया में खो जाएगा। चूंकि होली हिन्दुओं के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है, इसलिए होली के दिन चांद का ग्रहण और भी खास हो जाता है। 25 मार्च को लगने वाला ये चंद्रग्रहण एक पेनुम्बरल चंद्र ग्रहण है। होली की रात को चांद पृथ्वी की छाया में से गुजरेगा, जिससे कुछ देर के लिए रात की चांदनी भी अंधेरे की चादर ओढ़ लेगी।

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान

चंद्रग्रहण 2024 का समय
चंद्रग्रहण खगोल घटनाओं में रुचि रखने वालों के साथ साथ आमजन के लिए भी उत्साह का विषय रहेगा। Space.com के अनुसार, चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 10.24 बजे शुरू होगा। दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर यह अपने चरम पर पहुंच जाएगा। जबकि 3 बजकर 1 मिनट पर यह समाप्त हो जाएगा।

इस दौरान चांद अपने पूरे आकार में होगा। यह 24 मार्च की देर रात को उदय होकर 25 मार्च की सुबह में गति करेगा इसलिए यह धरती के पेनुम्बरा यानी उपछाया में से गुजरेगा। उपछाया पृथ्वी की छाया का हल्का बाहरी भाग होता है। इसी छाया में से चांद गुजरेगा इसलिए नासा के अनुसार इसे पेनुम्बरल ग्रहण कहा गया है।
चंद्रग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के सभी हिस्सों में दिखेगा, लेकिन भारत  और नेपाल के लोग इसे नहीं देख पाएंगे। इसके अलावा आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण नॉर्वे, इटली, पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और फ्रांस में भी यह चंद्रग्रहण दिखाई देगा।

यह भी पढें   विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर बीरगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन

चूंकि होली और ग्रहण एक ही दिन हैं, इसलिए बहुत से लोगों को सूतक काल की चिंता होगी। लेकिन घबराएं नहीं,  इसका सूतक काल  प्रभावी नहीं होगा। मुहुर्त के अनुसार होली सभी रीति-रिवाजों के साथ बिना किसी चिंता के मनाई जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *