Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वित्तीय सूचकांक में अब्बल स्ट्याण्डर्ट चार्टर बैंक, पांचवीं बार ‘ट्रिपल ए रेटिंग’

 

काठमांडू, २८ मार्च । स्ट्याण्डर्ड चार्टर बैंक को पांचवीं बार ट्रिपल ए रेटिंग मिली है । इक्रा नेपाल ने बैंक को लगातार पांचवी बार ‘इक्राएनपी आईआर त्रिपल ए’ रेटिंग प्रदान की है । वित्तीय सूचकांक में अब्बल आनेवाले बैंक तथा वित्तीय संस्था की ओर से हर साल यह उपाधी मिलती है ।
बैंक तथा वित्तीय संस्थाओं की सीआरएआर, निष्क्रिय कर्जा (एनपीएल) जैसे वित्तीय सूचकांक की आधार पर रेटिंग प्रदान की जाती है । स्ट्याण्डर्ड की एनपीएल १.६० प्रतिशत है, जो अन्य बैंकों की तुलना में सबसे कम है । आज के दिन अन्य बैंकों की एनपीएल ३.६३ प्रतिशत तक है । कम से कम एनपीएल होनेवाला बैंक वित्तीय दृष्टिकोण से असल माना जाता है ।
इक्रा नेपाल ने कहा है कि अन्य बैंकों की तुलना में स्ट्याडर्ड चार्टर बैंक मजबूत, सुरक्षित और वित्तीय सबलता में अब्बल है । लगातार पांचवी बार त्रिपल रेटिंग मिलने के बाद बैंक के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत अनिर्वाण घोष दस्तिदार ने कहा है कि यह रेटिंग बैंक की ओर से सरोकारवाला पक्षों से की गई प्रतिबद्धता की मजबूत प्रमाणीकरण है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com