नेपाल–भारत विद्युत आयात समझौते का नवीकरण
काठमांडू, २८ मार्च । नेपाल–भारत बीच होनेवाला विद्युत आयात समझौते का नवीकरण की गई है । समझौता वि.सं. २०८१ आषाढ १५ तक के लिए लागू होगी । समझौता अनुसार आगामी तीन महीना तक भारत से ५ सौ ६४ मेगावाट विद्युत आयात किया जा सकता है ।
बताया गया है कि समझौता अनुसार ५ सौ मेगावाट ढल्केबर–मुजफ्फरपुर प्रसारण लाइन से और ५४ मेगावाट टनकपुर से आयात किया जाएगा । वर्तमान व्यवस्था अनुसार भारत से ६ सौ ५० मेगावाट विद्युत आयात किया जा सकता है । तीन महीना तक नेपाल में विद्युत आपुर्ति समस्या ना हो, इसके लिए यह समझौता की गई है । तीन महीने के बाद नेपाल में प्रशस्त विद्युत उत्पादन और निर्यात हो सकता हे ।

