Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्युतीय चार्जिङ स्टेशन में निवेश बढ़ाने के लिए आग्रह

 
कुलमान घिसिङ, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २८ मार्च । नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ ने विद्युतीय चार्जिङ स्टेशन में निवेश बढ़ाने के लिए निवेशकों से आग्रह किया है । याडिया जी–६ विद्युतीय स्कुटर काठमांडू में सार्वजनिक करते हुए आज बिहिबार निर्देशक घिसिङ ने कहा– ‘विद्युत प्राधिकरण और निजी क्षेत्र मिलकर आज तक लगभग ४०० चार्जिङ स्टेशन निर्माण हो चुका है । लेकिन अधिक स्टेशन एक ही जगहों में है । इसमें विविधीकरण और अधिक निवेश की आवश्यक है ।’ उनका मानना है कि आज भी फास्ट चार्जिङ स्टेशन निर्माण के लिए अधिक निवेश की जरुरत है ।
निर्देशिक घिसिङ ने यह भी दावा किया है कि विद्युत प्राधिकरण नाफामुखी व्यापार के लिए नहीं, प्रोत्साहन के लिए चार्जिङ स्टेशन निर्माण कर रही है और चार्जिङ स्टेशन में होनेवाला व्यापार में प्राधीकरण घाटे में है । उन्होंने आगे कहा– ‘प्राधीकरण के प्रतियुनिट विद्युत की मूल्य ९ रुपये है, लेकिन रात की समय में चार्जिङ स्टेशन को हम लोग प्रतियुनिट ५ रुपये ७५ पैसे में विद्युत उपलब्ध करा रहे हैं ।’ कार्यकारी निर्देशक घिसिङ के अनुसार आज के दिन धुलिखेल से बर्दिबास तक अधिक चार्जिङ स्टेशन है ।
कार्यक्रम में सार्वजनिक याडिया जी ६ स्कूटर की बाजार मूल्य २ लाख ६० हजार रुपये है । इसमें प्रयोग होनेवाला व्याट्री और मोटर ने २ साल और २० हजार किलोमिटर तक की वारेन्टी कम्पनी ने दी है । ३ किलोवाट की मोटर, २.७३. किलोवाट आवर की ग्राफिन व्याट्री जडित स्कूटर सिंगल चार्ज में १५० किलोमिटर तक यात्रा कर सकती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *