Fri. Mar 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्यटन क्षेत्र को प्रभावकारी बनाने के लिए निजी क्षेत्र की सहभागिता आवश्यक हैः महासंघ अध्यक्ष ढकाल

चन्द्रप्रकाश ढकाल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २८ मार्च । नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश ढकाल ने कहा है कि नेपाल में पर्यटन क्षेत्र को प्रभावकारी बनाने के लिए निजी क्षेत्र की सहभागिता आवश्यक हो रहा है । आज प्रतिनिधिसभा अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध और पर्यटन समिति बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटन बोर्ड में निजी क्षेत्र की सहभागिता होना चाहिए, जिसके चलते पर्यटन प्रर्वद्धन और प्रभावकारी हो सकता है ।
अध्यक्ष ढकाल ने कहा कि पर्यटन विकास के लिए भैरहवा और पोखरा में निर्मित अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल को संचालन में लाना भी जरुरी है । इसीतरह उनका मानना है कि गत साल नेपाल सरकार की ओर से पर्यटन क्षेत्र में १३ प्रतिशत की जो अतिरिक्त कर (राजश्व ) लगाया गया है, उसमें भी करेक्सन आवश्यक है । उन्होंने कहा– ‘१३ प्रतिशत अतिरिक्त कर सम्बन्धी व्यवस्था के कारण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई शुल्क महंगा हो गया है । नेपाल लक्षित यात्रा करनेवाले विदेशी नागरिक कम होने के कारण पर्यटन व्यवसाय में इसका असर दिखाई दे रही है ।’
इसीतरह अध्यक्ष ढकाल ने कहा है कि पाँचतारे होटल में सर्भिस चार्च के रुप में सरकार जो रोयल्टी ले रही है, उसके कारण भी होटल और पर्यटन क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्री ब्राण्ड के निमेशकर्ता नेपाल आने में असहज महसूस कर रहे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘भारतीय और गैरआवासीय भारतीय नागरिक वैवाहिक समारोह भारत से बाहर अन्य देशों में हो रहा है । वे लोग थाइल्याण्ड, फिलिपिन्स, इन्डोनेसिया, दुबई जैसे देशों में वैवाहिक समारोह आयोजन कर रहे हैं । अगर उन लोगों को नेपाल लाया जाता है तो पर्यटकीय दृष्टिकोण से नेपाल को लाभ मिलने की सम्भावना है ।’ इसके लिए नेपाल की विमानस्थल, होटल कर, सीमा क्षेत्र में पर्यटन के लिए सहज व्यवस्थापन जैसे विषय पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष ढकाल ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय वैवाहिक समारोह नेपाल में आयोजित करने के लिए नेपाल सरकार को नीतिगत व्यवस्था करनी होगी ।

यह भी पढें   इनिशा विक हत्याकांड – काठमांडू में विरोध प्रदर्शन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *