पूर्पक्ष के लिए कालिबहादुर खाम को जेल भेजने का आदेश
काठमांडू, ५ अप्रील । चितवन जिला अदालत ने कालिबहादुर खाम को पूर्पक्ष के लिए जेल भेजन का आदेश दिया है । माओवादी सेना के पूर्व कमाण्डर खाम के ऊपर व्यापारी रामहरि श्रेष्ठ को मारने का आरोप है । जिला न्यायाधीश दयाराम ढकाल की एकल इजलास ने कहा है कि तत्काल खाम को दोषी प्रमाणित नहीं किया जा सकता है, इसीलिए उनको पूर्वपक्ष के लिए जेल भेज दिया जाए ।
स्मरणीय है, १५ साल से खाम पुलिस की नजर में लापत्ता अभियुक्त हैं । उनको गत मंगलबार नेपाल पुलिस ने काठमांडू से गिरफ्तार किया था । चितवन शक्तिखोर स्थित तत्कालीन माओवादी लडाकू की तीसरा डिभिजन प्रमुख रहे खाम के ऊपर व्यापारी रामहरि श्रेष्ठ का आरोप और हत्या का आरोप है ।

