लुम्बिनी के मुख्यमन्त्री पद के लिए महरा द्वारा बहुमत सदस्यों की हस्ताक्षर के साथ दावी पेश

काठमांडू, ५ अप्रील । लुम्बनी प्रदेश के मुख्यमन्त्री पद में नेकपा माओवादी केन्द्र संसदीय दल के नेता जोखबहादुर महरा ने बहुमत सदस्यों की हस्ताक्षर के साथ दावी पेश किया है । आज शुक्रबार प्रदेश प्रमुख अमिक शेरचन समक्ष उन्होंने बहुमत प्रदेशसभा सदस्यों की हस्ताक्षर पेश किया ।
महरा को मुख्यमन्त्री बनाने के लिए नेकपा एमाले के २९, माओवादी केन्द्र के १०, जनता समाजवादी के ३, एकीकृत समाजवादी के १ और एक स्वतन्त्र प्रदेशसभा सदस्यों के साथ कूल ४४ प्रदेशसभा सदस्यों ने हस्तक्षर किया है । बताया गया है कि प्रदेश प्रमुख शेरचन आज ही महरा को मुख्यमन्त्री पद में नियुक्त करने जा रहे हैं ।

