Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल आइडल विजेता रवी ओड विरुद्ध वैवाहिक बलात्कार मुद्दा ! गिरफ्तारी वारंट जारी

 

काठमांडू, ५ अप्रील । गायक तथा नेपाल आइडल सिजन–२ के विजेता रवी ओड के विरुद्ध वैवाहिक बलात्कार संबंधी मुद्दा पंजीकृत की गई है । ओड के विरुद्ध उनके पत्नी ने चैत्र २० गते पुलिस कार्यालय जाकर वैवाहिक बलात्कार संबंधी जाहेरी दी थी । उसके बाद मुद्दा जिला अदालत तक पहुँच गया । अदालती आदेश अनुसार पुलिस ने गायक वड के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी की है । ओड के विरुद्ध आरोप है कि उन्होंने पत्नी के साथ जबरजस्त अप्राकृतिक यौन संबंध किया है ।
ओड कृष्णपुर नगरपालिका, गुलरिया के स्थानीयबासी हैं । वड की पत्नी ने इलाका पुलिस कार्यालय झलारी में जाहेरी दी थी । कंचनपुर पुलिस प्रमुख एसपी चक्रराज जोशी ने कहा है कि ओड काठमांडू में होने की आशंका है, इसीलिए काठमांडू पुलिस को भी ओड को गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com