Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनसरी स्थित सीमावर्ती क्षेत्र में धार्मिक दंगा ! प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा जारी

 

सुनसरी, ५ अप्रील । सुनसरी जिला स्थित दो सीमावर्ती पालिका में हिन्दू–मुश्लीम धार्मिक दंगा होने के कारण प्रशासन ने निषेधाज्ञा जारी की है । सुनसरी प्रशासन ने हरिनगर गांवपालिका स्थित सभी वार्ड और देवानगंज गांवपालिका स्थित वार्ड नं. १ और ७ में निषेधाज्ञा जारी की है । उक्त स्थान भारतीय सीमा क्षेत्र से जुड़ी हुई है ।
सुनसरी जिला के कायम मुकामय प्रमुख जिला अधिकारी देवराज फुयाल के अनुसार कुछ दिनों से सीमावर्ती क्षेत्र में रहनेवाले हिन्दू और मुश्लीम समुदाय के बीच तनाव का वातावरण बन रहा था । दोनों समुदाय के बीच विवाद बढ़ने के कारण प्रशासन ने आज अपरान्ह १२ बजे से निषेधाज्ञा जारी की है । निषेधाज्ञा अगले सूचना जारी ना होने तक जारी रहेगी । फुयाल ने कहा है कि अत्यावश्यक कार्य के लिए प्रशासन के साथ समन्वय किया जा सकता है ।
निषेधाज्ञा के समय में कोई भी सामाजिक, धार्मिक तथा राजनीतिक सभा और सम्मेलन तथा प्रदर्शन करना निषेध है । प्रशासन ने कहा है कि आदेश के विपरित क्रियाकलाप हो जाता है तो स्थानीय प्रशासन ऐन, २०२८ अनुसार कारवाही की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *