Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भक्त शिरोमणि कर्मा वाई की जयंती मनायी गयी

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शुक्रवार को जनकपुरधाम के राम बहादुर साह धर्मशाला में तेली कल्याण समाज नेपाल धनुषा जिला के अध्यक्ष ललित कुमार साह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कृष्ण के अनन्य भक्तिन कर्मा वाई की जयंती धूमधाम से मनायी गयी।इस जयंती समारोह के प्रमुख अतिथि संविधान सभा सदस्य तथा पूर्व संघीय राज्य मंत्री श्री अरविन्द साह थे। उन्होंने कहा कि कर्मा माता का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में 1017ई.चैत कृष्ण एकादशी के दिन हुआ था।वे कृष्ण के अनन्य भक्तिन थी। जगन्नाथ पुरी में भगवान स्वयं उनके हाथ से खिचड़ी ग्रहण किए थे।वे तेली जाति के आराध्य देवी हैं। जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए जिला विकास समिति के पूर्व सभापति राम चरित्र साह ने कहा कि कर्मा माता के जीवन पर आधारित फिल्म को सभी तेली बंधुओं को देखना चाहिए। नेपाल तेली कल्याण समाज के केन्द्रीय बरिष्ट सलाहकार जगदीश साह ने कहा कि जनकपुरधाम में कर्मा माता की मंदिर स्थापना की पहल होनी चाहिए। जयंती समारोह में राम बहादुर साह, ई.शंभू साह, अशोक कुमार साह, पवन देवी साह, दुखरन साह, राम किशोर साह, रविन्द्र साह, श्याम कुमार साह, लक्ष्मी साह, सुरेश साह सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed