संघीयता है, लेकिन अधिकार नहीं हैः मुख्यमन्त्री यादव

जनकपुरधाम, ५ अप्रील । मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री सरोज कुमार यादव ने दावा किया है कि देश में संघीयता तो है, लेकिन अधिकार नहीं है । उनका मानना है कि आज तक संघ सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को अधिकार हस्तान्तरण नहीं हो रहा है ।
प्रदेश और स्थानीय सरकार की प्रभावकारी समन्वय और सहकार्य संबंधी विषय को लेकर आज जनकपुर में आयोजित अन्तरक्रिया कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री यादव ने कहा– ‘संघीयता सिर्फ मधेश के लिए नहीं है, सभी के लिए है ।’ उन्होंने कहा कि मधेश के लिए संघीयता ज्यादा आवश्यक है । उन्होंने आगे कहा– ‘आज संघीयता है, लेकिन संघ सरकार ने अधिकार हस्तान्तरण नहीं किया है ।’ उन्होंने कहा कि मधेशी जनता की संघर्ष के कारण ही देश में संघीयता संभव हो पाया है ।
मुख्यमन्त्री यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश और स्थानीय सरकार बीच की आपसी समन्वयन से ही संघीयता मजबूत बन सकती है । उनका मानना है कि समन्वयन संबंध में कोई भी व्याख्या नहीं है, जिसके चलते संघीयता कमजोर साबित हो रही है । इसीलिए स्थानीय तह परिषद् बैठक में प्रदेशसभा सदस्य को भी सामील कराने के लिए उन्होंने आग्रह किया ।

