Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का विराट सत्संग का हुआ आयोजन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शनिवार को राम बहादुर साह धर्मशाला में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का विराट सत्संग का आयोजन किया गया।इस विराट सत्संग में एस.पी.आर.प्रदीप कुमार सिंह,एस.पी.आर.अशोक कुमार चौरसिया ने ठाकुर अनुकूल चंद्र के जीवन , उनके द्वारा दिए उपदेश को विस्तार पूर्वक उपस्थित सत्संगियों को जानकारी दी। इस अवसर पर दोनों वक्ताओं ने कहा कि अपने को बचना तथा दुसरे को बचाना ही सच्चा धर्म हैं। हमें जीवन मेंसत्य, अहिंसा , सात्विक आचार, विचार अपनाना चाहिए। गुरु के दिए गए दीक्षा को पालन करना हर सत्संगियों का कर्तव्य हैं। इस विराट सत्संग के अवसर पर संगीतमय गुरु बाणीसे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। इस विराट सत्संग मेंराम किशोर साह,दुखहरण साह, गोपाल साह, अशोक साह, ममता मां, रंजीता मां ,रीना मां सहित अन्य सत्संगियों का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर वृहत भंडारा का आयोजन किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com