भारत द्वारा सङ्खुवासभा जिला में उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना का शिलान्यास
काठमांडू 8 अप्रैल । भारतीय राजदूतावास, काठमाडौं के प्रथम सचिव श्री अविनाश कुमार सिंह और चिचिला गाउँपालिका के अध्यक्ष श्री पासाङ नुर्बु शेर्पा ने नेपाल-भारत विकास सहकार्य अन्तर्गत भारत सरकार के नेरु. ४.०२९ करोड आर्थिक सहयोग में सङ्खुवासभा जिला के चिचिला गाउँपालिका-३ में निर्माण होने वाले श्री दिदिङ आधारभूत विद्यालय के विद्यालय भवन का शिलान्यास किया । उक्त कार्यक्रम में राजनीतिक प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, समाजसेवी, विद्यालय व्यवस्थापन के प्रतिनिधि, शिक्षक/शिक्षिका, अभिभावक तथा विद्यार्थीयों की उपस्थिति थी ।
‘नेपाल-भारत विकास सहकार्य’ अन्तर्गत भारत सरकार का अनुदान सहयोग विद्यालय के आवश्यक अन्य सुविधा के साथ दो तल्ले शैक्षिक तथा प्रशासनिक भवन के निर्माण में उपयोग किया जाएगा । भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच हुए सम्झौता के अन्तर्गत इस परियोजना को उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के रुप में आगे बढ़ाया जाएगा और सङ्खुवासभा के चिचिला गाउँपालिका मार्फत कार्यान्वयन किया जाएगा । यह परियोजना भारत और नेपाल के बीच के संबंध के मजबूत विकास साझेदारी का एक महत्वपूणर् दृष्टान्त के रूप में है।
कार्यक्रम में चिचिला गाउँपालिका के अध्यक्ष ने प्राथमिकता के क्षेत्र में नेपाली जनता की उन्नति के लिए भारत सरकार के निरन्तर विकास सहयोग की प्रशंसा की।




