Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईरान ने किया इजराइल पर हमला

 

एएनआई, तेल अवीव।

 

ईरान ने शनिवार देर रात इजरायली क्षेत्र पर अपने पहला सीधा हमला किया। ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागीं इससे बड़े पैमाने पर तनाव बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। रॉयटर्स के मुताबिक इजरायल में देर रात अचानक सायरल बजने लगे और फिर भारी गड़गड़ाहट और धमाकों की आवाज सुनी गईं। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। इजरायल  ने कहा कि ईरान से 100 से अधिक ड्रोन लॉन्च किए गए थे।

इजरायली पीएम ने ईरान हमले का जवाब देने का संकल्प लिया
वहीं, ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षात्मक और आक्रामक तरीके से जवाब देने की कसम खाई है और बोले कि इजरायल वर्षों से ईरान द्वारा सीधे हमले की तैयारी कर रहा है। हमारी रक्षात्मक प्रणालियां तैनात हैं। नेतन्याहू ने इजरायली पीएमओ द्वारा एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कहा कि हम रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह से किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। इजराइल राज्य मजबूत है, आईडीएफ मजबूत है, जनता मजबूत है।

यह भी पढें   "मुस्कान जीवन की" वह औषधि जो बेसकीमती है बिमल सरार्फ

हम किसी भी खतरे से अपना बचाव करेंगे- नेतन्याहू
उन्होंने कहा कि हम अमेरिका के इजरायल के साथ खड़े होने के साथ-साथ ब्रिटेन, फ्रांस और कई अन्य देशों के समर्थन की सराहना करते हैं। नेतन्याहू ने फिर दोहराया कि जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाएगा, हम उन्हें नुकसान पहुंचाएंगे। हम किसी भी खतरे से अपना बचाव करेंगे और ऐसा निष्ठापूर्वक और दृढ़ संकल्प के साथ करेंगे। साथ ही इजरायल की जनता से कहा कि हम भगवान की मदद से एक साथ खड़े होंगे और हम एक साथ अपने सभी दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे।

यह भी पढें   नहीं रहे राजेन्द्र विमल, साहित्य जगत ने एक महान विभूति को खो दिया

इस कारण ईरान कर रहा हमला
एक अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित ईरानी दूतावास पर हवाई हमले में सीनियर जनरल समेत ईरानी सेना के सात सैन्य अधिकारियों के मारे जाने के बाद ईरान ने इजरायल को दंडित करने का एलान किया है। इस हमले के लिए ईरान ने इजरायल को जिम्मेदार माना है। इसके बाद ईरान में मिसाइलों और हमलावर ड्रोन को लेकर हलचल देखी गई है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com