महालेखापरीक्षक में तोयम राया सर्वसम्मत
काठमांडू, १६ अप्रील । महालेखापरीक्षक में तोयम राया कन्फर्म हो गए हैं । संसदीय सुनुवाई समिति ने उनका नाम सर्वसम्मत अनुमोदन करने के कारण अब महालेखा परीक्षक तोयम राया ही बनेंगे ।
समिति सभापति पशुपति शमशेर जबरा ने कहा है कि महालेखापरीक्षक में राया सर्वसम्मत हो गए हैं । संवैधानिक परिषद् ने चैत्र १८ गते राया को महालेखापरीक्षक नियुक्त करने के लिए सिफारिश किया था ।

