Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रफाह पर इजरायल के हवाई हमले में 22 फलस्तीनियों की मौत

 

एपी, यरुशलम।

शनिवार-रविवार की रात मिस्त्र सीमा के शहर रफाह पर इजरायल के हवाई हमले में 22 फलस्तीनियों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में 18 बच्चे हैं। इससे एक दिन पहले इजरायली कार्रवाई में रफाह में नौ लोग मारे गए थे जिनमें दो महिलाएं और छह बच्चे थे। रफाह में गाजा के विभिन्न इलाकों से आए करीब 14 लाख लोगों ने शरण ले रखी है।

रफाह में हमास और इस्लामिक जिहाद के लड़ाकों के छिपे होने का कयास लगाकर इजरायल वहां पर जमीनी सैन्य कार्रवाई की योजना करीब डेढ़ महीने से बना रहा है। लेकिन भारी खूनखराबे की आशंका से अमेरिका, यूरोपीय देश और संयुक्त राष्ट्र इजरायल को इस कार्रवाई के लिए रोक रहे थे। लेकिन 14 अप्रैल को इजरायल पर ईरान के हमले के बाद उसे बड़ा जवाबी हमला करने से रोकने के लिए अमेरिका ने रफाह में कार्रवाई के लिए इजरायली सेना को कुछ छूट देने पर बात की है। रफाह में हुए ताजा दो हमलों में से एक में एक ही परिवार की दो महिलाएं और 17 बच्चे मारे गए जबकि दूसरे हमले में एक पुरुष, एक महिला और उनका तीन वर्ष का बच्चा मारे गए हैं।

यह भी पढें   मौसम अपडेट: आज देशभर कैसा रहेगा मौसम ?

गाजा में सात अक्टूबर, 2023 से जारी इजरायली कार्रवाई में अभी तक 34 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं। अमेरिकी संसद के सदन प्रतिनिधि सभा ने शनिवार को इजरायल को 26 अरब डालर की मदद देने का प्रस्ताव पारित किया है, इसमें कई तरह के हथियार और गोला-बारूद शामिल हैं। इस धनराशि में से नौ अरब डॉलर मानवीय सहायता के लिए गाजा को मिलेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com