उपनिर्वाचन – आज रात १२ बजे से प्रचार प्रसार बंद
काठमांडू, वैशाख १२ – निर्वाचन कार्यतालिका अनुसार आज रात १२ बजे से उपनिर्वाचन का प्रचारप्रसार नहीं कर सकते हैं । वैशाख १५ गते होन जा रही उपनिर्वाचन के लिए आज रात १२ बजे से प्रचार नहीं करने की निर्वाचन आयोग के सहायक प्रवक्ता रामदत्त पाण्डेय ने जानकारी दी ।
“वैशाख १२ गते (बुधवार) रात के १२ बजे से चुनाव के प्रचारप्रसार नहीं कर सकते हैं । निर्वाचन आचारसंहिता अनुसार निर्वाचन होने से ४८ घण्टा पहले से चुनाव का प्रचारप्रसार नहीं कर सकते हैं ।
वैशाख १५ गते प्रतिनिधिसभा की तरफ से इलाम–२ में और प्रदेश तरफ बझाङ १ के १ में उपनिर्वाचन होने जा रही है । इलाम में १९ और बझाङ में ११ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं ।


