स्वास्थ्यमन्त्री यादव जनसंख्या विकास सम्बन्धी सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका जाएंगे
काठमांडू, वैशाख ११ –उपप्रधान एवं स्वास्थ्य तथा जनसंख्यामन्त्री उपेन्द्र यादव जनसंख्या सम्बन्धी सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका जाने वाले हैं ।
जनसंख्या विकास सम्बन्धी ३०वां अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए २७ अप्रैल (१६ वैशाख)में मन्त्री यादव सहित की टोली अमेरिका जाएगी । जनसंख्या मन्त्रालय के समन्वय महाशाखा प्रमुख डा. चुमनलाल दास ने यह जानकारी दी है । मन्त्री यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय समन्वय महाशाखा प्रमुख डा. चुमनलाल दास, जनसंख्या महाशाखा प्रमुख विनोदबहादुर कुँवर, मन्त्री यादव के स्वकीय सचिव भवनाथ खतिवडा और परराष्ट्र मन्त्रालय के सह–सचिव होंगे ।
डा. दास के अनुसार ‘सम्मेलन में जनसंख्या विकास सम्बन्धी नेपाल की धारणा प्रस्तुत की जाएगी । यह कार्यक्रम ३ मई तक चलेगी । उसके बाद ही वापस आने का कार्यक्रम है । यादव ने दूसरी बार ने स्वास्थ्य मन्त्रालय संभाला है । इसबार के लिए यह मन्त्री यादव की पहिलो विदेश भ्रमण है ।इससे पहले २०७५–७६ में भी स्वास्थ्य मन्त्रालय संभालते हुए मन्त्री यादव वैदेशिक भ्रमण में ज्यादा ही व्यस्त रहे थे ।


