Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई के पाँच क्षेत्र का तापक्रम ४० डिग्री सेल्सियस से उपर, काठमांडू में ३३.३

 

काठमांडू, वैशाख १७ –गर्मी अपना प्रचण्ड रुप दिखा रही है । तराई में लगातार तापक्रम बढ़ रहा है । पिछले डेढ़ सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापक्रम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है । तराई में गर्म हवा और लू चल रही है । जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है ।
रविवार को तराई के पाँच क्षेत्रों में अधिकतम तापक्रम ४० डिग्री सेल्सियस या उससे भी अधिक दर्ज किया गया । स्वचालित स्टेशन के बाहेक मुख्य २० स्टेशन (मुख्य शहर और क्षेत्र) के तथ्यांक को देखते हुए रविवार को सबसे ज्यादा तापक्रम भैरहवा में ४२.८२ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया । वहाँ शनिवार को भी ४२.२ ही मापन हुआ था ।
रविवार को धरान में ४०, विराटनगर में ४०.२, सिमरा में ४०.३ और जनकपुर में ४१.४ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया है । धनगढ़ी और नेपालगन्ज का तापक्रम वैसे ४० नहीं पहुँचा है लेकिन गर्मी बहुत ज्यादा होता है । रविवार को धनगढ़ी में ३९ और नेपालगन्ज में ३९.४ डिग्री सेल्यिस मापन किया गया था ।

यह भी पढें   11 दिन बाद 64 वर्षीय महिला का चमत्कारिक रेस्क्यू

महाशाखा ने चेतावनी दी थी कि कम से कम २० गते वैशाख तक तराई में गर्म हवा चलेगी । काठमांडू में शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापक्रम अधिक था ।

मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार रविवार त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल मापन केन्द्र में अधिकतम ३३.३ और न्यूनतम १६ डिग्री सेल्यिस में मापन हुआ है । शनिवार को यहाँ का तापक्रम ३२.७ डिग्री सेल्सियस था ।
रविवार दिपायल और सुर्खेत (वीरेन्द्रनगर)में समान ३७.२, घोराही में ३९.४ और पोखरा में ३४.४ डिग्री सेल्यिस मापन किया गया ।

यह भी पढें   लायंस क्लब के सहयोग से मानव सेवा आश्रम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं हस्तांतरण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com