Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने विरुद्ध मुद्दें की सुनवाई स्थगित

 

काठमांडू, वैशाख २३ – क्रिकेटर सन्दिप लामिछाने के विरुद्ध बलात्कार का जो मुद्दा अदालत में है उसकी आज सुनवाई होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है । मुख्य न्यायाधीश नृपध्वज निरौला और दुर्गाप्रसाद ढुंगेल के इजलास ने आदेश दिया है कि इस मुद्दें की सुनवाई आज नहीं होगी ।
इससे पहले मुख्य न्यायाधीश निरौला संलग्न इजलास ने २३ चैत में दोनों पक्ष को पेश होने का आदेश दिया था ।
क्रिकेटर सन्दिप लामिछाने को जिला अदालत ने ८ वर्ष कैद और जुर्माना का फैसला सुनाया था । फैसला के बाद दोनों ही पक्ष उच्च अदालत पाटन पहुँचे थे ।
क्रिकेटर लामिछाने अपने आप को निर्दोष बताते आए हैं । वहीं पीडिता गौशाला २६ मांग करती आई है कि संदीप की सजा और बढ़ाई जाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *