Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हेल्थ याद आयो मोबाइल ऐप की माध्यम से स्वास्थ्य शिविर

 

 नेपालगञ्ज(बाँके) पवन जायसवाल । काठमांडू में वर्तमान सूचना प्रविधि ने विश्व को केवल किसी देश के गाँव, शहर और घर ही नहीं, बल्कि एक कमरे तक सीमित कर दी है । 

यहाँ तक कि हर व्यक्ति की उंगली पर सीमित कर दिया है, ऐसा अनुभव वर्तमान पीढ़ी कर रही है । आज कल मोबाइल ऐप के माध्यम से लोग हर तरह की सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं । आधुनिक विज्ञान के उपहार की रूप में विकसित हो रही सूचना प्रविधि ने मोबाइल ऐप की माध्यम से हर व्यक्ति को मानव स्वास्थ्य से सम्बधित हर तरह की स्वास्थ्य सेवा घर बैठे सहज तरीके से प्राप्त करने की अनुभव प्रदान किया है ।

हेल्थ याद आयोनामक निजी क्षेत्र की संस्था ने काठमांडू महानगरपालिका के तहत वार्ड नं.१४ बाफल स्थित कोहिनूर हिल कॉलोनी में शनिवार को आयोजित निःस्शुल्क स्वास्थ्य परामर्श, परीक्षण और लैब परीक्षण सेवाएं कॉलोनी और आसपास के निवासियों को प्रदान की गई । सुबह ७ बजे से दोपहर १२ बजे तक चलती थी वह  शिविर में कॉलोनी के १ सौ ७ आवास गृहों के लगभग ६० प्रतिशत निवासियों ने विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं ली थी । एक ही व्यक्ति ने मधुमेह, यूरिक एसिड, रक्तचाप, चर्मरोग, दंतरोग आदि कई निःशुल्क सेवाएं लिया । ललितपुर एकांत कुना स्थित शोवा हेल्थ केयर सेंटर और लाइफ क्वेस्ट क्लिनिकल लैब के सहयोग से संचालित शिविर में मधुमेह, यूरिक एसिड, रक्तचाप और दंतरोग की जाँच निःस्शुल्क की गई, जब कि अत्याधुनिक स्किन एनालाइजर मेशीन द्वारा चर्म सम्बन्धी रोगों की जाँच (विश्लेषण सहित) और अन्य विभिन्न प्रकार के जटिल रोगों के लिए रक्त और मूत्र का संग्रहण और परीक्षण काफी कम शुल्क पर, यानी ६५ प्रतिशत तक की छूट के साथ, प्रदान किया गया ।

यह भी पढें   प्रतिनिधिसभा की बैठक कल सुबह ११ बजे तक के लिए स्थगित

दो साल के बच्चे से लेकर ८३ साल के वरिष्ठ नागरिकों ने इस शिविर में सेवाएं लिया था । वीडियो के माध्यम से विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगों की बारे में जागरूकता व्याख्यान दि ये थे ।  हेल्थ याद आयोके प्रबन्ध निर्देशक प्रज्वल चुके ने शिविर में आये सेवाग्राहियों को मोबाइल ऐप डाउनलोड करने, चलाने के तरीके और इसके माध्यम से देश और विदेश के विभिन्न रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श सेवा लेने के बारे में जानकारी दी ।

यह भी पढें   सत्तापक्ष और विपक्षी दलों बीच वार्ता....प्रतिनिधि सभा की बैठक कुछ देर के लिए स्थगित

शिविर में ३० लोगों ने दन्तरोग की जाँच कराई, जबकि स्किन एनालाइजर मेशीन द्वारा २९ लोगों ने चर्मरोग की जाँच कराया था, शोवा हेल्थ केयर सेंटर की बाजार प्रबन्धक जस्मी कर्माचार्य ने इसकी जानकारी दी ।

एक साल पहले ललितपुर महानगरपालिका वार्ड नंं१ कुपन्डोल में सेवा शुरू की गई हेल्थ याद आयोके संस्थापक और मोबाइल हेल्थ ऐप के परिकल्पनाकार तथा कंप्यूटर इंजीनियर प्रज्वल चुके के अनुसार, मोबाइल ऐप के माध्यम से सेवाग्राही घर बैठे काठमांडू, ललितपुर, भक्तपुर, बुटवल, चितवन, पोखरा, नेपालगंज, विराटनगर, बिर्तामोड और भैरहवा सहित नेपाल के प्रमुख १० शहरों में स्वास्थ्य परामर्श और लैब परीक्षण सेवा ले सकते हैं । इसके अलावा, पड़ोसी भारत, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर के विभिन्न शहरों में स्थित प्रसिद्ध अस्पतालों के चिकित्सकों से वर्चुअल चिकित्सा परामर्श सेवा भी मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं, ऐसा प्रबन्ध निर्देशक प्रज्वल चुके ने बताया ।

हेल्थ याद आयो की हेल्थ केयर व्यापार प्रबंधक रीना भट्टाराई ने बताया कि भविष्य में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर को काठमांडू उपत्यका के बाहर नेपालगंज सहित देश के प्रमुख शहरों में संचालित करके मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की योजना है ।

यह भी पढें   रास्वपा प्रदेश अधिवेशन– बागमती प्रदेश में अच्युत्तम लामिछाने और उत्सव अर्याल के बीच प्रतिस्पर्धा

इस शिविर की पूरी अवधि के दौरान समन्वयकारी भूमिका निभाने वाले कोहिनूर हिल कॉलोनी संचालन समिति के पूर्व अध्यक्ष और गोरखापत्र दैनिक तथा नेपाल टेलीविजन के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार अच्युत अधिकारी, समिति के उपाध्यक्ष सुरेश शाक्य, नेपाल भारत संयुक्त पत्रकार मञ्च नेपाल च्याप्टर के संयोजक नेपालगन्ज के वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके सहित अन्य अग्रजों की सहभागिता रही थी । शिविर में हेल्थ याद आयोकी ओर से लैब प्रमुख जीवन तिवारी, फार्मासिस्ट विवेक थापा, अनीश श्रेष्ठ और सिमन प्रसाद सहित अन्य ने रक्त संग्रहण और परामर्श सेवाएं प्रदान की ।

सहयोगी शोवा हेल्थ केयर सेंटर की ओर से दन्तरोग विशेषज्ञ डॉ. स्वीकृति सुवेदी, सानु तामांग, आर्या चित्रकार और रचना सिलवाल ने स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श सेवाएं प्रदान की, जबकि लाइफ क्वेस्ट क्लिनिकल लैब के विशाल नेपाल और लैब असिस्टेंट सविना रावल ने रक्त संग्रहण और परीक्षण सेवाएं प्रदान की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed