वीरगंज महानगर द्वारा ४० करोड़ राजस्व संकलन
्काठमांडू, जेठ ८ –
वीरगंज महानगरपालिका ने चालु आर्थिक वर्ष के १० महीने में ३९ करोड़ ८० लाख ३४ हजार ११९ रकम राजस्व संकलन किया है ।
महानगर ने गत आर्थिक वर्ष के १० महीने की तुलना में चालु आव के उसी अवधि में तीन करोड़ १८ लाख ९८ हजार २९ रुपए रकम ज्यादा संकलन किया है । महानगर ने गत आव की १० महीने में ३६ करोड़ ६१ लाख ३६ हजार ९० राजस्व संकलन किया था । वीरगंज महानगरपालिका राजस्व महाशाखा प्रमुख मनोज कर्ण ने चालु आव का बजट पुस में संशोधन करते हुए ७० करोड़ राजस्व संकलन करने का लक्ष्य लिया था । लेकिन हाल तक ४० करोड़ के आस पास में ही राजस्व संकलन होने की जानकारी दी ।

