कांतिपुर मीडिया हाउस में पुलिस घुसी, सिरोहिया को जनकपुर ले जाने की तैयारी
काठमांडू, 21 मई । अभी अभी देश की प्रमुख पत्रिका कांतिपुर मीडिया ग्रुप के कार्यालय में सैकड़ों पुलिस घुस गईं है । कांतिपुर ग्रुप के अध्यक्ष कैलास सिरोहिया को गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही है । कुछ कानूनी प्रकरण पूरा किया जा रहा है ।उसके बाद सिरोहिया को गिरफ्तार करके जनकपुर ले जाने की तैयारी है । मौका ओर पत्रकार महासंघ की टोली पहुंच चुकी है । सभी गिरफ्तारी का विरोध कर रहें हैं । इस गिरफ्तारी को बदले के भाव से देखा जा रहा है । आरोप नागरिकता में कुछ त्रुटि होने को कहा जा रहा है । लेकिन पत्रकारों ने इसे मीडिया पर प्रहार कहा है । पत्रकार युवराज घिमिरे ने ईसे गृह मंत्री रवि लामीछाने द्वारा किया गया प्रतिशोध बताया है । अभी अभी कैलाश सिरोहिया ने गिरफ्तारी दे दी है । और वो जा रहें है।




