महाराष्ट्र –डोंबिवली में केमिकल कंपनी में भीषण आग, ८ की मौत, ४० से अधिक घायल
काठमांडू, जेठ ११– मुंबई के पड़ोसी ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में गुरुवार दोपहर एक केमिकल कंपनी में भयानक आग लग गई । डोंबिवली (पूर्व) एमआईडीसी इलाके के सोनारपाडा में स्थित केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने से आग भड़क गई और कई विस्फोट हुए । कंपनी में हुए जोरदार धमाकों की आवाज करीब तीन से चार किमी तक सुनाई पड़ी ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमआईडीसी फेज–२ में अंबर केमिकल कंपनी में बड़ी आग लगी है । इसमें कम से कम ८ मजदूरों की मौत हुई है और ४० से अधिक गंभीर रुप से घायल हुए है । इस धमाके में हताहत हुए लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है ।
जोरदार धमाके से दो से तीन किलोमीटर का इलाका थर्रा गया । विस्फोट के कारण कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गये । काफी समय तक धमाके की आवाज सुनाई पड़ी ।
सूचना मिलते ही आधा दर्जन फायर ब्रिगेड गाडÞियां और पानी के टैंकर मौके पर भेजा गया । बताया जा रहा है कि कंपनी परिसर में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील चीजें मौजूद थी । पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


