नदी में डूबकर एक किशोर की मृत्यु
काठमांडू, जेठ १२ – तिनाउ नदी में नहाने के लिए गए एक किशोर की डूब कर मृत्यु हो गई है ।
तिलोत्तमा नगरपालिका–६ हरियाली पार्क नजदीक तिनाउ नदी में डूबकर तिलोत्तमा–५ नयाँ मिल के निवासी १७ वर्षीय दिव्यांश भुसाल की मृत्यु हो गई है । इसकी जानकारी प्रहरी ने दी है । शनिवार की सुबह ८ बजे के लगभग ३ लोगों के साथ वह नहाने के लिए नदी में गया था । नहाने के ही क्रम में दिव्यांश नदी में डूब गया । कुछ ही देर बाद स्थानीय लोगाें ने प्रहरी को खबर किया था ।
मंगलापुर स्थित ईलाका प्रहरी कार्यालय से प्रहरी वरिष्ठ नायब निरीक्षक दिपेन्द्र बानियाँ के नेतृत्व में एक टोली ने दिव्यांश को नदी में मृत अवस्था में पाया ।

