Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालुवाटार बैठक सकारात्मक  – कांग्रेस

काठमांडू, जेठ १२ – नेपाली कांग्रेस के प्रमुख सचेतक रमेश लेखक ने कहा है कि सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में संसदीय छानबीन समिति की कार्यादेश के विषय सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रही है । बालुवाटार में हुए शीर्ष नेताओं की बैठक होने के बाद संचारकर्मी के साथ बातचीत करते हुए रमेश लेखक ने यह बातें कही ।
उन्होंने कहा कि उपप्रधानमन्त्री एवं गृहमन्त्री रवि लामिछाने समेत सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में फंसे हैं । लेखक ने कहा कि समिति के जनादेश को अंतिम रूप दिया जाना चाहिए ताकि ‘मुख्य मुद्दे’ का समाधान किया जा सके ।
‘सहकारी के नाम से रखने या व्यक्ति के नाम रखने से भी ज्यादा मूलभूत रूप से जो विषय उठया जा रहा है उसे संबोधन करना है ।’ उन्होंने कहा कि ‘विभिन्न सहकारी समितियों से गबन किया गया धन कहाँ गया है ? यह मुद्दा उठाया जा रहा है जिसमें माननीय गृह मंत्री के नाम का भी उल्लेख किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *