Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृहमंत्री लामिछाने के खिलाफ दायर रिट में आज हो रही है सुनुवाई

 

काठमांडू, २९ मई । उपप्रधान तथा गृहमंत्री रवी लामिछाने के खिलाफ सर्वोच्च अदालत में दायर रिट में आज सुनुवाई होने जा रही है । लामिछाने को उपप्रधान तथा गृहमन्त्री पद से बर्खास्त करने के लिए मांग करते हुए दायर रिट की पेशी आज के लिए तय हुआ है । उनके विरुद्ध अधिवक्ता अनुपम भट्टराई ने रिट दायर किया था ।
अधिवक्ता भट्टराई का कहना है कि अगर लामिछाने गृहमन्त्री पद में कायम रहते हैं तो सहकारी घोटाला संबंधी मुद्दा में निष्पक्ष छानबिन नहीं हो सकता, इसीलिए उनको पद से निलम्बन करना चाहिए । इसीतरह गृहमन्त्री लामिछाने को क्लिनचिट देनेवाला महाधिवक्ता कार्यालय से दी गई पत्र को भी खारीज करने के लिए रिट में मांग की गई है । रिट में गृहमन्त्री लामिछाने के अलवा महान्याधिवक्ता दीनमणि पोखरेल और महान्यायाधिवक्ता कार्यालय को भी विपक्षी बनाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *