तराई में आज से ३ दिन तक गर्म हवा चलेगी, सतर्क रहने के लिए आग्रह
काठमांडू, २९ मई । आज से तराई–मधेश क्षेत्र में ३ दिनों तक गर्म हवा चलेगी, इसीलिए मौसमविदों ने सर्वसाधारणों को सुझाव दिया है कि इस अवधि में सतर्क रहना होगा । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने कहा है कि आज बुधबार से आगामी शुक्रबार तक तराई क्षेत्र में गर्म हवा चलेगी, जिसका असर मानव स्वास्थ्य में पड़ सकता है । महाशाखा ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि इस अवधि में सतर्कता के साथ दैनिकी संचालन करना होगा ।
महाशाखा ने यह भी कहा है कि गर्म हवा और लू के काराण् थकान, कमजोरी, अत्यधिक प्यास, सिरदर्द, पैर में ऐंठन, चक्कर, बेहोशी, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी जैसी समस्याएं दिखाई दे सकती है । महाशाखा ने आग्रह किया है कि गर्म हवा और लू से बचने के लिए गर्म मौसम में घर के अंदर ठंडी जगह पर रहें, ज्यादा बाहर न जाएं (धूप में ज्यादा न निकलें, हल्के कपड़े पहनें, सूती कपड़े पहनें, बाहर जाते समय अपना सिर ढकें, कपड़े पहनें) पानी और जूस जैसे तरलपदार्थ पिएं । यदि आपको लू के कारण सिर्जित स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्याएं हैं, तो स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ संपर्क में रहने के लिए भी महाशाखा ने कहा है ।

