पेट्रोल तथा डिजेल के मूल्यों में गिरावट
काठमांडू, जेठ १८ – नेपाल आयल निगम ने पेट्रोल तथा डिजेल के मूल्यों को घटा दिया है । आज रात १२ बजे से यह घटा हुआ मूल्य लागू किया जाएगा । निगम ने पेट्रोल के मूल्य में प्रतिलीटर ३ रुपया तथा डिजेल के मूल्य में प्रतिलीटर एक रुपये घटाया है ।
निगम के अनुसार इन्डियन आयल कर्पोरेसन से आज पेट्रोल के मूल्य में प्रतिलीटर ४.४२ और डिजेल के मूल्य में प्रतिलीटर २.४५ घटकर आया है ।
लेकिन नेपाल सरकार ने बजट द्वारा जेठ १६ गते से ही लागू होने वाली पेट्रोल और डिजेल में प्रतिलीटर एक रुपया के दर से (हरित कर) ग्रीन कर लगाया । इसके अनुसार ही मूल्य समायोजन करने की निगम ने जानकारी दी है ।
मूल्य घटने के साथ ही पहले वर्ग अन्तर्गत चारआली, विराटनगर, जनकपुर, अमलेखगञ्ज, भलवारी, नेपालगञ्ज, धनगढ़ी और वीरगंज में पेट्रोल के मूल्य में प्रतिलीटर १६५.५० रुपया और डिजेल का मूल्य १५०.५० रुपया लागू किया गया है ।
दूसरे वर्ग अन्तर्गत सुर्खेत तथा दाङ में पेट्रोल का मूल्य प्रतिलीटर १६७ और डिजेल का मूल्य १५२ रुपया कायम हुआ है । तीसरे वर्ग अन्तर्गत काठमांडू, पोखरा और दिपायल में पेट्रोल का मूल्य प्रतिलीटर १६८ और डिजेल का मूल्य १५३ रुपया कायम हुआ है ।
हवाई इन्धन और खाना पकाने के लिए प्रयोग की जाने वाली एलपी गैस का मूल्य यथावत् रखा गया है ।


