बजट में गंभीर त्रुटि है, इस विषय में संसद में खुलकर चर्चा की जाएगी– ओली
काठमांडू, जेठ १९ – नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने आगामी आर्थिक वर्ष के बजट को अर्थमन्त्री और उनके दल के जैसा बनने की टिप्पणी की है ।
शनिवार एमाले संसदीय दल की बैठक को संबोधन करते उन्होंने कहा कि सरकार में रहे दलों के बीच सलाह कर अगर बजट लाया होता तो अच्छा होता ।
उन्होंने कहा कि ‘ये बजट सरकार में सहभागी दलों से परामर्श कर, चर्चा करके लाया गया होता तो बहुत ही अच्छा बजट हो सकता था । चर्चा नहीं होने के कारण ये बजट अर्थमंत्री का बजट है या फिर अर्थमंत्री के पार्टी का बजट है ? बजट कुछ इस तरह का दिखा ।
ओली ने यह भी कहा कि बजट में गंभीर त्रुटि है और इस विषय में संसद में खुलकर चर्चा की जाएगी । उन्होंने कहा कि सांसद अपने क्षेत्र में बजट की स्थिति क्या है, कहीं कटौती हुई है या दूसरे क्षेत्रों में गया है, इसका मुद्दा उठा सकते हैं ।
उन्होंने यह भी कहा कि ‘हम बजट का समर्थन करते हैं और पारित भी करेंगे । उन्होंने कहा कि ‘यदि एक के लिए अनुकुल या दूसरे के लिए प्रतिकुल है तो यह बात कहना होगा ।’

