Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर मारवाड़ी महिला मंच बिराटनगर के द्वारा रक्तदान कार्यक्रम

 


माला मिश्रा जोगबनी /बिराटनगर ( सीमा क्षेत्र)। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के मौके पर बिराटनगर के जैन तेरापंथी भवन प्रांगण में मारवाड़ी महिला मंच बिराटनगर के द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
बिराटनगर महानगरपालिका का उपमेयर शिल्पा निरौला कार्की थी । रक्तदान कार्यक्रम में 26 लोगो ने अपना रक्तदान दिया । कार्यक्रम के सफल संचालन में मारवाड़ी महिला मंच का अध्यक्ष सरिता लालवानी, प्रथम उपाध्यक्ष रेणु तोदी , द्वितीय उपाध्यक्ष मिलन नौलखा ,सचिव बिंदु अटल , कार्यक्रम संयोजिका वर्तिका खेतान सहित अन्य सदस्यगण सक्रिय दिखी ।आयोजक के अनुसार कार्यक्रम के लिए पूर्व अध्यक्ष चंपा सुराना ने आर्थिक सहयोग दिया । संकलन किए गए रक्त जरूरतमंदों के लिए रेड क्रास सोसाइटी को सौंपा गया । इस मौके पर अतिथि जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा बिराटनगर का अध्यक्ष सतीश दुगड़ , मंच का निवर्तमान अध्यक्ष अमिता पेडीवाल , अध्यक्ष सरिता लालवानी ने बारी बारी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र सौंपा । इस मौके पर मारवाड़ी समाज
विराटनगर के कई प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com