Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२० औं विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर दो पत्रकार तथा रक्त अभियन्ता सम्मानित 

 

नेपालगन्ज/(बाँके)  पवन जायसवाल । २० वीं विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नेपालगन्ज में रक्तदान लगायत विविध कार्यक्रम की आयोजन किया गया । रक्तदान उत्सव की दो दुई दशक, सबै रक्तदाताहरुलाई धन्यवादमूल नारा की साथ जेष्ठ ३२ गते विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया । 

रक्तदान जीवनदानउद्देश्य के साथ नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके की आयोजन और नेपालगन्ज औद्योगिक क्षेत्र उद्योग विकास संघ बाँके की सह आयोजन में सम्पन्न शुभकामना आदान प्रदान तथा रक्तदान कार्यक्रम में महिला पुरुष करके १६ लोगों ने रक्तदान किया ।

वह अवसर पर शुभकामना आदान प्रदान सहित दो पत्रकार तथा रक्त अभियन्ता को सम्मान सम्मान किया गया । सम्मानित में जेष्ठ ३१ गते एक सौ पटक रक्तदान करनेवाले शतक रक्तदाता तथा सञ्चारकर्मी पवन जायसवाल और विगत लम्बे समय से रक्तदान अभियान में सक्रिय रुप में क्रियाशील रहे जनमत अद्र्ध साप्ताहिक के सम्पादक तथा वरिष्ठ पत्रकार पूर्ण लाल चुके को सम्मान किया गया , प्रादेशिक रक्तसंचार सेवा केन्द्र नेपालगञ्ज के प्र्रमुख उपेन्द्र रेग्मी को निरन्तर तीन दशक से प्राविधिक सेवा करते आ रहें हैं उन को प्रशंसापत्र प्रदान किया गया था । 

वो लोगों को प्रमुख अतिथि तथा नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष टंक बहादुर धामी, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय सदस्य गोविन्द वाग्ले, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के बाँके शाखा की अध्यक्ष दिला शाह और नेपालगन्ज औद्योगिक क्षेत्र उद्योग विकास संघ बाँके के अध्यक्ष किरण कार्की ने दोसल्ला ओढाकर सम्मान तथा प्रशंसापत्र हस्तान्तरण किया था । उसी कार्यक्रम में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज, बाँके शाखा की अध्यक्ष दिला शाह को रक्तदान की अभियान में निरन्तर लगे रहे प्रादेशिक रक्तसंचार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी तथा श्रीमती सरिता सिंह को प्रशंसा पत्र प्रदान किया था । 

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 जून 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

नेपालगन्ज औद्योगिक क्षेत्र उद्योग विकास संघ बाँके के अध्यक्ष किरण कार्की के अध्यक्षता में सम्पन्न वह कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष टंक बहादुर धामी, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज, बाँके शाखा की अध्यक्ष दिला शाह, सम्मानित त्रय पूर्णलाल चुके, पवन जायसवाल और उपेन्द्र रेग्मी ने जीवन में खून की महत्व और आवश्यकता के बारे में अपनी बिचार रखते  खून की अभाव नहोने देने के लिये सभी लोगों अपनी अपनी तह से रक्तदान अभियान में हाथ में हाथ मिलाकर आगे बढने की धारणा व्यक्त किया था । 

कार्यक्रम की प्रारम्भ में  नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष १ सौ ७८ं पटक रक्तदान करनेवाले रक्त सम्राट प्रेम सागर कर्माचार्य ने तयार किया रक्तदान सम्बन्धि गीत नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके अध्यक्ष श्रीमती दिला शाह ने सार्वजनिक की थी । नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के सचिव भीष्म लोधद्वारा सञ्चालन वह कार्यक्रम में नेपालगन्ज औद्योगिक क्षेत्र उद्योग विकास संघ बाँके के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश मास्के, वरिष्ठ उद्योगपति चम्पालाल बोथरा, उद्योगपति रिद्ध करण जैन, नेपालगन्ज औद्योगिक क्षेत्रका नि. कार्यालय प्रमुख जागेश्वर चौधरी लगायत चार दर्जन  से अधिक लोगों की सहभागिता रही थी ।

रक्त समूह पत्ता लगाउने वैज्ञानिक डा. कार्ल ल्याण्डस्टाइनरको जन्मदिनको अवसर पारेर हरेक वर्ष १४ जूनका दिन विश्व रक्तदाता दिवस मनाइन्छ । सदा झै यस वर्ष पनि १४ जूनका दिन रक्तदान कार्यक्रम गरी दिवस मनाइएको छ । सन् २००४ मा पहिलो पटक विश्व रक्तदाता दिवस मनाइएको थियो । 

यह भी पढें   सम्पर्क विहीन कर्मचारीं तीन दिनों के भीतर हाजिर हों

खू की वैकल्पिक व्यवस्था अभी तक वैैज्ञानिकों ने पता नही लगा पाया है घायल व विमारी को  आदमी की खून जरुरी है डाक्टरों ने बताया है ।

वह कार्यक्रम में रक्तदान करनेवालों में नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष टंक बहादुर धामी, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके की अध्यक्ष दिला शाह, बिवेक थापा, धर्मराज उपाध्याय, शरद प्रसाद रिजाल, कमलजीत सिंह, सुरेश अधिकारी, मिमेष कुमार मास्के, गीता खत्री, सुजता खरेल, पवन देव अर्याल, दिपेन्द्र उपाध्याय, विष्णु खनाल, जगदीश उपे्रती, खड्ग बहादुर थापा लगायत लोगों ने रक्तदान किया था । 

प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, राजेन्द्र महतरा, होमराज गिरी, शिवराज शाही और प्रजिता योगी ने प्राविधिक में सहयोग किया था ।

बिश्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार ही प्राजातन्त्रिक उद्योग व्यवसायी संघ की आयोजन में  महिला पुरुष करके ं७६ लोगों ने रक्तदान किया था । 

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा प्रादेशिक रक्तसंचार केन्द्र नेपालगन्ज, कोहलपुर मेडिकल कालेज और सुशील कोइराला प्रखर क्यान्सर अस्पताल में रक्त संचार युनिट संचालन हो रही है । वह केन्द्र से वार्षिक १९ हजार पिन्ट से अधिक खून वितरण होते रही है । दैनिक करिब १ सौ २० पिन्ट से अधिक खून की माँग होती है जिस में ९० पिन्ट तक खून पूर्ति होती है प्रादेक्ष्शिक रक्तसंचार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी ने बताया ।

यह भी पढें   विदेश मंत्री खनाल भारत के बाद चीन की ओर

वह दिवस के अवसर पर नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँँके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने बाँके जिला में अस्पताल की संख्या वृद्धि की साथ साथ खून की भी माग दिन प्रतिदिन बढ्ते गई है । वो अवश्यकता पूर्ति संस्थागत करने में स्वयंसेवी रक्तदाता से मात्र सम्भव होनेकी बात  उल्लेख करते हुये मानवीय कार्य में योगदान करनेवाले सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद व्यक्त किया था । 

बाँके जिला के निवासी स्वयंसेवी पुरुष रक्तदाता गोपीनाथ वैश्य १ सौ ५६ पटक, नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. १९ निवासी पवन जायसवाल १०० पटक और स्वयंसेवी महिला रक्तदाता सरिता देवी ज्ञवाली शर्मा ने ७७ पटक रक्तदान करके इतिहास रचा है । वो लोगों को दिवस के अवसर पर जनमत अर्धसाप्ताहिक और प्राजातन्त्रिक उद्योग व्यवसायी संघ ने सम्मान किया था । 

प्राजातन्त्रिक उद्योग व्यवसायी संघ बाँके की ओर से १ सौ ५६ पटक रक्तदान करनेवाले पुरुष रक्तदाता गोपीनाथ वैश्य और ७७ पटक रक्तदान करनेवाली स्वयंसेवी महिला रक्तदाता सरिता देवी ज्ञवाली शर्मा को सम्मान किया था, और नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. १९ निवासी पवन जायसवाल १०० पटक रक्तदान करनेवाले को जनमत अद्र्ध साप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक पूर्णलाल चुके ने सतक सम्मानद्वारा सम्मान किया था । 

कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के पदाधिकारी, सदस्य, कर्मचारी, विभिन्न संघसंसस्थाएँ के प्रमुख, प्रतिनिधि और स्वयंसेवी रक्तदाताओं की सहभागिता रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *